देश

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

भाजपा नेता सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचा.

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Sonali Phogat Death Case: दिल्ली : भाजपा नेता सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर दिल्ली हवाईअड्डे पहुंच गया है.  आपको बता दें कि टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मंगलवार को मौत हो गई थी. शुरुआत में बताया गया कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई, लेकिन अब जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, उसमें दावा किया गया है कि सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान हैं.

अब इस मामले में हत्या की FIR दर्ज कर ली गई है, ऐसे में पुलिस कई दूसरे पहलुओं पर भी जांच करेगी. अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि किस नुकीली चीज से सोनाली के शरीर पर वो चोट के निशान आए हैं, इतना जरूर बताया गया है कि कई जगहों पर ये देखने को मिले हैं.

सोनाली फोगाट के परिवार वालों ने उनकी मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. उनके भाई ने फार्म हाउस से सीसीटीवी कैमरा और लैपटॉप गायब होने का आरोप लगाया है. फोगाट के भाई ढाका ने पुलिस शिकायत में यह भी कहा है कि तीन साल पहले फोगाट के एक सहयोगी ने उसके खाने में कुछ मिलाकर उसका यौन शोषण किया था और बाद में उसे ब्लैकमेल किया. इस शिकायत पर अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).