देश

Delhi AQI News: दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब, 399 पंहुचा एक्यूआई, देखें ताजा अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सांसों पर संकट बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली के आनंद विहार में 374, जहांगीरपुरी में 399, लोधी रोड पर 315 और मोती बाग में 370 एक्यूआई दर्ज हुआ है

Delhi AQI News: दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब, 399 पंहुचा एक्यूआई, देखें ताजा अपडेट
(Photo Credits ANI)

Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सांसों पर संकट बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के आनंद विहार में 374, जहांगीरपुरी में 399, लोधी रोड पर 315 और मोती बाग में 370 एक्यूआई दर्ज हुआ है. गुरुवार तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी. अभी भी दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में हवा जहरीली बनी हुई है. बीते दिन राजधानी के 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में और छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही. बता दें कि दिल्ली में सोमवार को तीन इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई. इनमें पंजाबी बाग में 418, बवाना में 414 व जहांगीरपुरी में 402 एक्यूआई दर्ज किया गया. 27 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई. इसमें वजीरपुर व मुंडका में सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).