Fake ID: इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर करता था चैट, प्यार में दिल टूटने पर नाबालिग लड़के ने कर दी फायरिंग, तीन गिरफ्तार
लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर 17 वर्षीय लड़के की भावनाओं से खिलवाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया. मामले का खुलासा होने पर बदला लेने के लिए किशोर ने युवक के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी.
नॉर्थ दिल्ली में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को इंस्टाग्राम पर एक लड़की से हुआ प्यार. दोनों रोजाना घंटों चैटिंग पर बात करते थे. लड़की रोज खूबरसूरत फोटो अपलोड करती थी. मगर, सच्चाई जानने के बाद लड़के ने उसके पहुंच कर फायरिंग क दी. दरअसल, नाबालिग जिसे लड़की समझ प्यार करता था, वो शानू नामक “लड़का” निकला. पुलिस ने बताया कि इस मामले में नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाकर 17 वर्षीय लड़के की भावनाओं से खिलवाड़ करना एक युवक को महंगा पड़ गया. मामले का खुलासा होने पर बदला लेने के लिए किशोर ने युवक को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी. इसके साथ ही उसके सामने हवा में फायरिंग कर उसके होश उड़ा दिए.
पुलिस को गौतमपुरी में फायरिंग की घटना की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम पीड़ित शानू (19) से मिली, जिसने पुलिस को बताया कि उसने दो लड़कों को फायरिंग करते देखा था. पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान के लिए पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्तौल बरामद कर ली है. मामले में आगे की जांच जारी है.
नॉर्थ दिल्ली में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को इंस्टाग्राम पर एक लड़की से हुआ प्यार। दोनों रोजाना घंटों चैटिंग पर करते थे बात। लड़की रोज खूबरसूरत फोटो करती थी अपलोड। मगर, सच्चाई जानने के बाद उसके घर की फायरिंग। दरअसल, नाबालिग जिसे लड़की समझ प्यार करता था, वो शानू नामक “लड़का” निकला।
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) January 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

