INS Mormuga: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना को सौंपा विध्वंसक युद्धपोत INS मोरमुगाओ, जानें इसकी खूबियां
मोरमुगाओ ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस है. इसमें इस्राइल का रडार एमएफ-स्टार लगा है, जो हवा में लंबी दूरी के लक्ष्य का पता लगा सकता है. 127 मिलीमीटर गन से लैस आईएनएस मोरमुगाओ 300 किलोमीटर दूर से लक्ष्य को भेदने में सक्षम है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (18 दिसंबर) स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत 'मोरमुगाओ' को भारतीय नौसेना को समर्पित करेंगे. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजनाथ सिंह मुंबई पहुंच चुके हैं. 'मोरमुगाओ' की जरिए भारतीय नौसेना की हिंद महासागर में पहुंच बढ़ेगी तथा देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और चाकचौबंद होगी.
Mumbai | Defence Minister Rajnath Singh, CDS Gen Anil Chauhan, Navy Chief Admiral R Hari Kumar, Goa Governor PS Sreedharan Pillai, Goa CM Pramod Sawant and other dignitaries attend the commissioning ceremony of INS Mormugao, a P15B stealth-guided missile destroyer. pic.twitter.com/ZtXV76WNny
— ANI (@ANI) December 18, 2022
भारत में निर्मित शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक आईएनएस मोरमुगाओ की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है और इसका वजन 7,400 टन है. जहाज चार शक्तिशाली गैस टर्बाइन से लैस है और 30 समुद्री मील से अधिक की गति से चल सकती है. मोरमुगाओ ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस है. इसमें इस्राइल का रडार एमएफ-स्टार लगा है, जो हवा में लंबी दूरी के लक्ष्य का पता लगा सकता है. 127 मिलीमीटर गन से लैस आईएनएस मोरमुगाओ 300 किलोमीटर दूर से लक्ष्य को भेदने में सक्षम है. इस पर एके-630 एंटी मिसाइल गन सिस्टम लगा है. साथ ही यह एंटी सबमरीन रॉकेट लांचर से भी लैस है.
आज भारतीय नौसेना में शामिल होगा INS मोरमुगाओ,एक साथ 300 से ज्यादा ऑपरेशन कर सकता है हिंद का सिकंदर. #INSMormugao #DefenceMinister #RajnathSingh @Diwakar_singh31 pic.twitter.com/aZUgBuz6lr
— News18 India (@News18India) December 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2022 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

