Cyrus Mistry Dies: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने साइरस मिस्त्री के निधन पर जताया शोक, हादसे को लेकर दिए जांच के आदेश
साइरस मिस्त्री के मौत पर हर कोई श्रद्धांजलि दे रहा है. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने भी ट्वीट कर दुख जताया है. इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री फडनवीस ने कार हादसे को लेकर जांच के आदेश दिए हैं.
Cyrus Mistry Dies: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को अहमदाबाद से मुंबई आते समय पालघर में कार का एक्सीडेंट हो गया. जिस एक्सीडेंट में साइरस मिस्त्री की जान चल गई. साइरस मिस्त्री के मौत पर हर कोई दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दे रहा है. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी दुख जताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'साइरस मिस्त्री के निधन ने हैरान किया और गहरा दुख दिया. डीजीपी से बात की है और विस्तृत जांच के निर्देश दिए.'
वहीं इससे पहले साइरस मिस्त्री की कार हादसे में निधन को लकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे. यह एक बहुत बड़ी क्षति है. मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि.
Shocked and deeply pained to know about the demise of Former Chairman of Tata Sons Shri Cyrus Mistry in an unfortunate accident near Palghar.
My deepest condolences to his family, friends and colleagues.
ॐ शान्ति 🙏
Spoke to DGP and instructed for detailed investigations. pic.twitter.com/1v0FiAEAtw
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

