Coronavirus Updates: देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 7,447 नए मामले आए सामने, 391 मरीजों ने तोड़ा दम
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,447 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन में 391 मरीजों ने दम तोड़ा है और 7,886 मरीज रिकवर भी हुए हैं.
Coronavirus Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के खतरे के साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादात में बढ़ोत्तरी होने लगी है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,447 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन में 391 मरीजों ने दम तोड़ा है और 7,886 मरीज रिकवर भी हुए हैं. ताजा आंकड़ों के साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,47,26,049 हो गई है, जिनमें सक्रिय मामलों की संख्या 86,415 है, जबकि अब तक इस संक्रमण के चलते 4,76,869 लोगों की मौत हो चुकी है.
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7,447 नए मामले आए, 7,886 रिकवरी हुईं और 391 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19
कुल मामले: 3,47,26,049
सक्रिय मामले: 86,415
कुल रिकवरी: 3,41,62,765
कुल मौतें: 4,76,869
कुल वैक्सीनेशन: 1,35,99,96,267 pic.twitter.com/S6kHNR0MfI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 17, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

