कांग्रेस 14 अप्रैल को YouTube पर अपना न्यूज चैनल INC TV करेगी लॉन्च, पार्टी से संबंधित खबरों को किया जाएगा प्रसारित
कांग्रेस पार्टी अब यूट्यूब पर अपना न्यूज चैनल लॉन्च करने जा रही है. पार्टी द्वारा 14 अप्रैल (बुधवार) को आईएनसी टीवी लॉन्च किया जाएगा. चैनल सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी से संबंधित समाचारों को प्रसारित करेगा. कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह चैनल एक समाचार माध्यम के तौर पर काम करेगा, जिसके जरिए विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस की राय को सीधे जनता तक पहुंचाया जाएगा.
कांग्रेस 14 अप्रैल को यूट्यूब पर अपना न्यूज चैनल INC TV लॉन्च करेगी, जिस पर पार्टी से संबंधित खबरों को प्रसारित किया जाएगा. पार्टी के मुताबिक, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में इस चैनल की शुरुआत की जाएगी.
Congress to launch INC TV, its own news channel on YouTube, on 14th April. The channel will disseminate news related to the party, through social media.
— ANI (@ANI) April 13, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

