UP Shocker: 'बहन पर बुरी नजर रखता था', नाबालिग दोस्त ने ही काटा 9वीं क्लास के छात्र का गला
आरोपी ने बताया कि मृतक उसका बहुत घनिष्ठ दोस्त था, लेकिन वह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था, उसने पहले भी कई बार उसको समझाया लेकिन वह समझ नहीं रहा था और लगातार अपनी हरकतों को अंजाम दे रहा था, इससे परेशान होकर कल उसने गला रेतकर हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बीती रात नौवीं क्लास के छात्र की गला काटकर हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. छात्रा की हत्या उसके ही नाबालिग दोस्त ने किया है. नगीना धामपुर नेशनल हाईवे के पास 200 मीटर अंदर जैन के बाग में एक किशोर की गला कटी हुई लाश बरामद हुई थी. मृतक की जेब से नगीना के एमएम इंटर कॉलेज के छात्र होने का परिचय पत्र मिला था, जिससे उसकी पहचान हुई थी.
घटनास्थल से कुछ दूरी पर बनी एक कोठरी में कुछ शराब की खाली बोतलें भी पड़ी मिली थी. नगीना से पुलिस में छात्र के स्कूल से निकलने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, जिसमें एक सीसीटीवी फुटेज में मृतक छात्र अपने दोस्तों के साथ जाता दिखा. पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की.
आरोपी ने बताया कि मृतक उसका बहुत घनिष्ठ दोस्त था, लेकिन वह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था, उसने पहले भी कई बार उसको समझाया लेकिन वह समझ नहीं रहा था और लगातार अपनी हरकतों को अंजाम दे रहा था, इससे परेशान होकर कल उसने गला रेतकर हत्या कर दी.
UPDATE
घटना का अनावरण कर घटना कारित करने वाले बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिजनौर की बाइट। #UPPolice https://t.co/kAI1hm5RQm pic.twitter.com/UB4ywx9Dl6
— Bijnor Police (@bijnorpolice) September 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

