देश

Haryana Political Crisis: हरियाणा में सियासी उलटफेर पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का तंज, जानें क्या कहा (Watch Video)

हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है. सियासली हलचल के बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का कटाक्ष लहजे में बयान आया है.

Haryana Political Crisis: हरियाणा में सियासी उलटफेर पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा का तंज, जानें क्या कहा (Watch Video)
Deependra Hooda - Twitter

Haryana Political Crisis: हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है. हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है. सियासली हलचल के बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा (Deependra Singh Hooda) का कटाक्ष लहजे में बयान आया है. हुड्डा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आज के घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था. मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि बीजेपी-जेजेपी में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है. और इस बार बीजेपी के इशारे पर जेजेपी और आईएनएलडी वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने फिर आएंगे.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).