Adani Row: अमित शाह के इंटरव्यू पर कांग्रेस का पलटवार, जयराम रमेश बोले- छिपा नहीं रहे हैं तो JPC की मांग से क्यों भाग रहे हैं?
अडानी के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी थमती नहीं दिख रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के 'बीजेपी को छिपाने या डरने की जरूरत नहीं' वाले बयान पर अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने पलटवार किया है.
अडानी के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी थमती नहीं दिख रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के 'बीजेपी को छिपाने या डरने की जरूरत नहीं' वाले बयान पर अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने पलटवार किया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगर इनके (बीजेपी) पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो जेपीसी (JPC) की मांग से क्यों भाग रहे हैं? अडानी मुद्दे को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में भी जिक्र नहीं करने दिया जा रहा है.
जयराम रमेश ने कहा कि अडानी मामले की जांच होनी चाहिए. जेपीसी में बहुमत सत्ता पार्टी की होगी, जेपीसी को कहिए कि जांच करवाएं. उन्होंने कहा कि विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है सवाल करने का. यह कोई नियम का उल्लंघन नहीं है.
"We are demanding JPC on #Adani issue and govt is raiding #BBC. 'Vinash Kale Viprit Buddhi'. " : AICC Gen Secretary #JairamRamesh @Jairam_Ramesh pic.twitter.com/n0vSsNHo94
— IANS (@ians_india) February 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

