Ram Rath Yatra: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अपने आवास पर किया ‘राम रथ यात्रा’ का स्वागत, देखें वीडियो
भोपाल स्थित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर राम रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया. खुद मुख्यमंत्री इस रथयात्रा में शामिल होकर भगवान राम की पूजा-अर्चना करते नजर आए.
Ram Rath Yatra: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल (Bhopal) स्थित अपने आवास पर राम रथयात्रा (Ram Rath Yatra) का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने न सिर्फ इस रथयात्रा का स्वागत किया, बल्कि वे इस रथयात्रा में शामिल हुए और रथ पर चढ़कर उन्होंने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना भी की. इस खास अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हम सबका परम सौभाग्य है कि राम जन्म भूमि अयोध्या में भगवान राम लला का मंदिर बनकर तैयार हो गया है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब काफी खुश हैं, क्योंकि इसके लिए सालों तक संघर्ष हुआ और अब वो सौभाग्य का दिन आया है, जब भगवान राम लला अयोध्या के इस भव्य मंदिर में विराजेंगे.
इसका जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान किस तरह से राम रथयात्रा का स्वागत कर रहे हैं और इस रथयात्रा में शामिल होकर भगवान राम की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: CM Shivraj Singh Chouhan Video: सीएम शिवराज ने बच्चे का मनाया जन्मदिन, पत्नी के साथ रेस्तरां में किया डिनर, देखें वीडियो
सीएम ने किया राम रथ यात्रा का स्वागत
#WATCH | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan welcomes 'Ram Rath Yatra' at his residence in Bhopal. pic.twitter.com/HqIQyXlbCd
— ANI (@ANI) December 5, 2023
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी श्रीराम की पूजा-अर्चना
भोपाल। रथयात्रा में शामिल हुए सीएम @ChouhanShivraj ने रथ पर चढ़कर श्री राम की पूजा अर्चना की और कहा, ‘‘यह हम सबका परम सौभाग्य है, राम जन्म भूमि अयोध्या में भगवान राम लला का मंदिर अब बन का तैयार है। 22 जनवरी को हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों प्राण प्रतिष्ठा होगी। हम सब अत्यंत… pic.twitter.com/wjiTEe85wX
— Press Trust of India (@PTI_News) December 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

