Supreme Court के सभी जज सातों दिन काम करते हैं, US-ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा चलती है यहां की अदालत: CJI चंद्रचूड़
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा "हर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का हर जज अपने आदेश को डिक्टेट करता है, रविवार को फिर उसी आदेश को पढ़ता है, जो उसे सोमवार को सुनाना है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के सभी जज सातों दिन काम करते हैं."
India Today Conclave 2023: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा "कोर्ट में जजों का काम उनके काम का एक अंश मात्र होता है. जो काम हम सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे के बीच करते हैं, वह हमारे काम का एक हिस्सा है. हर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का हर जज अपने आदेश को डिक्टेट करता है, रविवार को फिर उसी आदेश को पढ़ता है, जो उसे सोमवार को सुनाना है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के सभी जज सातों दिन काम करते हैं.
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा "अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट एक महीने में 8-9 दिन और साल में केवल 80 दिन ही काम करती है. ऑस्ट्रेलिया में हाई कोर्ट एक महीने में दो हफ्ते सुनवाई करती है. साल में 100 से कम दिन ही बेंच बैठती है. सिंगापुर में कोर्ट साल में 145 दिन काम करती है, लेकिन ब्रिटेन और भारत में कोर्ट 200 दिन काम करते हैं.
CJI DY Chandrachud 0n court timings and vacations
Read full story: https://t.co/1xHQTpeql9 pic.twitter.com/2rdOHqcEC3
— Bar & Bench (@barandbench) March 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

