देश

Devraj Patel Died: छत्तीसगढ़ के मशहूर कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के फेमस कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक एक ट्रक ने पीछे से देवराज की बाइक को टक्कर मार दी. देवराज के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई.

Devraj Patel Died: छत्तीसगढ़ के मशहूर कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख
Devraj Patel Died | Photo: Twitter

छत्तीसगढ़ के फेमस कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक एक ट्रक ने पीछे से देवराज की बाइक को टक्कर मार दी. देवराज के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई. देवराज पटेल 'दिल से बुरा लगता है' डायलॉग से देशभर में वायरल थे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर देवराज पटेल के निधन पर दुख जताया है.

देवराज पटेल के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, "दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे. ओम् शांति:"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).