देश

VIDEO: शादी से किया इनकार तो लड़की पर गंडासे से किया हमला, फिर बाल पकड़कर घसीटा, बीच सड़क पर खूनी खेल

पैसे मांगने से नाराज हुए शख्स ने धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में घायल लड़की को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

VIDEO: शादी से किया इनकार तो लड़की पर गंडासे से किया हमला, फिर बाल पकड़कर घसीटा, बीच सड़क पर खूनी खेल
(Photo Credit : Twitter)

Chhattisgarh Raipur Viral Video Attack on Girl: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आय़ा है. जहां एक सिरफिरे शख्स ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उस पर धारधार हथियार से हमला कर दिया है. इतना ही नहीं युवक ने लडकी के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घुमाया. इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. बताया जा रहा है कि घटना के समय लड़की पर हमला करने वाला शख्स नशे में धुत था.

रायपुर के गुढ़ियारी मोहल्ले में एक लड़की एक घर में काम करती थी. किसी वजह से उसने काम छोड़ दिया था और अपने बकाया पैसे मांग रही थी. आरोपी तिवारी ने लड़की की मां से कहा था कि मुझे अपनी बेटी दे दो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा. इस पर लड़की के परिजनों ने इससे मना कर दिया था, जिससे नाराज होकर आरोपी ओंकार तिवारी ने इस घटना को अंजाम दिया है. हमले में घायल लड़की को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).