Chhath Puja 2021: छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन, रेल एवं कपड़ा राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने भोजपुरी में दी खुशखबरी
छठ पूजा को देखते हुए गुजरात से भी छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेने चलाई गई हैं. इसकी खुशखबरी रेल एवं कपड़ा राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने दी है. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि उन्होंने यह खुशखबरी भोजपुरी में दी है.
Chhath Puja 2021: दिवाली (Diwali) के बाद छठ पूजा (Chhath Puja) के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग अपने घरों की ओर जाते हैं. ऐसे में यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. त्योहारी सीजन को देखते हुए गुजरात से भी छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेने चलाई गई हैं. इसकी खुशखबरी रेल एवं कपड़ा राज्यमंत्री दर्शना जरदोश (Darshana Jardosh) ने दी है. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि उन्होंने यह खुशखबरी भोजपुरी में दी है. उन्होंने वीडियो शेयर करके कैप्शन लिखा है- छठ पूजा में घरे जाए के बा नूँ? एकदम बढ़िया से और सुरक्षित हो के जाई, सब इंतज़ाम हो गयिल बा…जय छठी मइयाँ...
देखें पोस्ट
छठ पूजा में घरे जाए के बा नूँ?
एकदम बढ़िया से और सुरक्षित हो के जाई, सब इंतज़ाम हो गयिल बा…जय छठी मइयाँ 🙏🏻 pic.twitter.com/9exk3b4sqq
— Darshana Jardosh (@DarshanaJardosh) November 5, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

