देश

Chennai Rain: भारी बारिश के चलते अन्ना नगर में वीआर मॉल के छत का एक हिस्सा गिरा- Watch Video

चेन्नई में भारी बारिश से सड़कें और सबवे जलमग्न हो गए. शहर में कई सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. चेन्नई अन्ना नगर इलाके से खबर है कि भारी बारिश की वजह से वीआर मॉल के छत का एक हिस्सा अचानक से भरभरा कर गिर गया.

Chennai Rain: भारी बारिश के चलते अन्ना नगर में वीआर मॉल के छत का एक हिस्सा गिरा- Watch Video
वीआर मॉल के छत का एक हिस्सा गिरा (Photo Credits Twitter)

चेन्नई (Chennai) में भारी बारिश ( very heavy rain) से सड़कें और सबवे जलमग्न हो गए. शहर में कई सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का सामना करना पड़ा. चेन्नई अन्ना नगर इलाके से खबर है कि गुरुवार को  भारी बारिश की वजह से वीआर मॉल के छत का एक हिस्सा अचानक से भरभरा कर गिर गया. हालांकि राहत वाली बात है की इस हादसे में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है. बता दे कि शहर के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण गुरुवार को शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक विशेष रूप से माउंट रोड, पूनमल्ली रोड पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया. वहीं, चेन्नई शहर में कई स्थानों पर भारी बारिश के बाद करंट लगने से तीन लोगों की मौत भी हो गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2021 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).