Chardham Yatra: केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर प्लास्टिक कचरे का ढेर लगा, एक्सपर्ट्स ने जताई त्रासदी की चिंता
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इस बीच केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर कचरे के ढेर लगे हुए नजर आ रहे है. जिसमें सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा है. गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग प्रमुख प्रोफेसर एमएस नेगी ने कहा “केदारनाथ जैसे संवेदनशील स्थान पर जिस तरह प्लास्टिक का कचरा जमा हो गया है, इससे क्षरण होगा जो भूस्खलन का कारण बन सकता है.
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. इस बीच केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर कचरे के ढेर लगे हुए नजर आ रहे है. जिसमें सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा है.
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग प्रमुख प्रोफेसर एमएस नेगी ने कहा “केदारनाथ जैसे संवेदनशील स्थान पर जिस तरह प्लास्टिक का कचरा जमा हो गया है, वह हमारी पारिस्थितिकी के लिए खतरनाक है. इससे क्षरण होगा जो भूस्खलन का कारण बन सकता है. हमें 2013 की त्रासदी को ध्यान में रखना चाहिए और सावधान रहना चाहिए.”
एचएपीपीआरसी के निदेशक एमसी नौटियाल ने बताया कि पर्यटकों की आमद कई गुना बढ़ गई है जिसके कारण प्लास्टिक कचरा बढ़ गया है. क्योंकि हमारे पास उचित स्वच्छता सुविधाएं नहीं हैं. इससे प्राकृतिक वनस्पति प्रभावित हो रही है. औषधीय पौधे भी विलुप्त हो रहे हैं.
Uttarakhand | Heaps of plastic waste & garbage pile up on the stretch leading to Kedarnath as devotees throng for Char Dham Yatra pic.twitter.com/l6th87mxD9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

