Uttarakhand: देहरादून में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद पलटा, एक घायल- Watch Video
देहरादून में शनिवार को तेज रफ़्तार से आ रहे सीमेंट से लदा एक ट्रक लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास पहुंचने के बाद अनियंत्रित हो कर पलट गया. इस हादसे में एक लड़की घायल हुई हैं.
देहरादून में शनिवार को सीमेंट से लदा एक ट्रक लच्छीवाला टोल प्लाजा (Lachhiwala Toll Plaza) के पास पहुंचने के बाद अनियंत्रित हो कर पलट गया. इस हादसे में वहां पर मौजूद एक लड़की घायल हो गई. जिसे अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार ट्रक हर्रावाला से ऋषिकेश जा रहा था. ट्रक के पलटने से टोल प्लाजा में बना केबिन क्षतिग्रस्त हो गया. अनियंत्रित ट्रक का वीडियो समाने आया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि जैसे ही ट्रक टोल प्लाजा के पास पहुंचता है. वहां पर बने डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाता है.
देखें वीडियो:
#WATCH | Uttarakhand: An accident took place at Lachhiwala toll plaza in Doiwala, Dehradun, when a cement-laden truck suddenly hit the toll plaza and overturned. A girl was injured and was sent to a Hospital
CCTV visuals verified by police pic.twitter.com/S7pZO8wtut
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

