देश

सपा नेता आजम खान के समर्थन में उतरीं मायावती, पिछले सवा दो साल से जेल में बंद रखने को लेकर UP सरकार को घेरा

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद आज़म खान को सवा दो वर्षों से जेल में बंद रखने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की है.

सपा नेता आजम खान के समर्थन में उतरीं मायावती, पिछले सवा दो साल से जेल में बंद रखने को लेकर UP सरकार को घेरा

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) सपा नेता आजम खान (Azam Khan) का बचाव करते हुए समर्थन में उतर आई है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा यूपी सरकार द्वारा अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण व आतंकित कार्यवाही तथा वरिष्ठ विधायक मोहम्म्द आज़म खान को करीब सवा दो वर्षों से जेल में बन्द रखने का मामला काफी चर्चाओं में है, जो लोगों की नज़र में न्याय का गला घोंटना नहीं तो और क्या है? वहीं दूसरे अन्य ट्वीट में मायावती ने कांग्रेस को भी अन्य मुद्दों पर घेरा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).