देश

BJP Winning Formula In UP: उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिल गया है जीत का फॉर्मूला, CM योगी के साथ इन चीजों के आगे पस्त अखिलेश-मायावती

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भले ही हार का मुंह देखना पड़ा हो. लेकिन यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है. जिस जीत को लेकर सीएम योगी के साथ ही पार्टी के नेता ख़ुशी से गदगद है और इस जीत के लिए पार्टी के नेता सीएम योगी की तारीफ कर रहे हैं

BJP Winning Formula In UP: उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिल गया है जीत का फॉर्मूला, CM योगी के साथ इन चीजों के आगे पस्त अखिलेश-मायावती
CM Yogi (Photo Credit : Twitter/@shubhamrai80)

BJP Winning Formula In UP: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भले ही हार का मुंह देखना पड़ा हो. लेकिन यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है. जिस जीत को लेकर सीएम योगी के साथ ही पार्टी के नेता ख़ुशी से गदगद है और इस जीत के लिए पार्टी के नेता सीएम योगी की तारीफ कर रहे हैं. क्योंकि सीएम योगी के मेहनत के चलते ही बीजेपी को 17 में से 17 मेयर के पदों पर जीत हुई है. वहीं बीजेपी के सामने अन्य पार्टियों को हार का मुंह देखना पड़ा है. यूपी में मिले जीत को लेकर एक ख़ास फार्मूला बीजेपी को मिल गया है. वह फार्मूला है YRL फार्मूला ,Y मतलब योगी की बढती ताकत और उनके चुनाव प्रचार और भाष सुनकर लोगों की जमा होने वाली भीड़ उनके नाम पर वोट दे सकती है. 'आर' मतलब गरीब लोगों के बीच राशन बाटें गए और 'एल' मतलब सीएम योगी प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बना कर रखा. जिससे प्रभावित होकर लोगों ने वोट दिया और यूपी के निकाय चुनाव में बीजेपी प्रचंड जीत मिली.YRL Formula का यह फार्मूला बताता है कि आने वाले दिनों में सपा और बीएसपी के लिए छोटा चुनाव हो या बड़ा, सीएम योगी के आगे किसी की चलने वाली नहीं है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2023 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).