देश

JP Nadda Resigns: जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, गुजरात से बने रहेंगे सांसद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेकर बड़ी खबर है. नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा राज्यसभा सभापति ने स्वीकार भी कर कर लिया है.

JP Nadda Resigns: जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, गुजरात से बने रहेंगे सांसद
JP Nadda

JP Nadda Resigns: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. दरअसल नड्डा 20 फरवरी को नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद के चुने गए थे. गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट खाली करने को लेकर इस्तीफा दिया है. दरअसल हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा  से उनका टर्म अगले महीने खत्म होना था. लेकिन नियम के तहत अगर कोई सदस्य दूसरी सीट से चुन लिया जाता है, तो 14 दिन के अंदर उन्हें पुरानी सीट से इस्तीफा देना पड़ता है. इसलिए नड्डा ने हिमाचल प्रदेश सीट से इस्तीफा दिया.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).