Bittu Bajrangi Arrested in Nuh Violence Case: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार, नूंह में हिंसा भड़काने का है आरोप- VIDEO
नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. हिंसा के बाद से फरार चल रहा आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उसके फरीदाबाद स्थित घर से ही गिरफ्तार किया है.
Bittu Bajrangi Arrested in Nuh Violence Case: नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. हिंसा के बाद से फरार चल रहा आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने उसके फरीदाबाद स्थित घर से ही गिरफ्तार किया है. आरोप है कि हरियाणा के नूंह से शुरू हुई हिंसा जिसने गुरुग्राम और आसपास के जिलों को भी अपनी चपेट में ले लिया था. उस हिंसा का मुख्य आरोपी बिट्टू बजरंगी ही था. बिट्टू बजरंगी पर आरोप है कि 31 जुलाई ब्रजमंडल शोभायात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी ने ही सोशल मीडिया पर कई भड़काऊ पोस्ट किए थे. जिसके बाद दो समुदाय में हिंसा भड़क गई. बिट्टू बजरंगी के गिरफ्तार करने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे थाने लेकर जा रही है.
नूंह हिंसा मामले में थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत बिट्टू बजरंगी पर मामला दर्ज किया गया था. एएसपी उषा कुंडू की शिकायत पर बिट्टू बजरंगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नूंह हिंसा मामले में बिट्टू बजरंगी पर दंगा भड़काने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था.
बात दें कि हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक झड़पों में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें दो होम गार्ड, एक मौलवी और चार अन्य शामिल हैं. वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. नूंह में अब भी तनाव है. हालांकि अब तानव धीरे- धीरे ख़त्म हो रहा है. लोग कर्फ्यू में ढील में बाद लोग अपने कम पर लौट रहे हैं.
Video:
#BittuBajrangi को पकड़ते हुए देखिए नूह पुलिस का एक्शन... #FaridabadNews... #Bittu #Bajrangi arrested by #NuhPolice in #Faridabad#NuhViolence #MewatAntiHinduRiots #TavruCIA pic.twitter.com/NyL6BugUwm
— Faridabad News (@FaridabadNewsFN) August 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

