देश

Bihar Train Accident Video: बिहार के बक्सर में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, पिछले एक सप्ताह में दूसरा ट्रेन हादसा

अधिकारियों ने बताया कि बिहार के बक्सर जिले के डुमरोन स्टेशन के पास सोमवार रात एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक, घटना के वक्त मालगाड़ी दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर होते हुए फतुहा जा रही थी.

Bihar Train Accident Video: बिहार के बक्सर में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, पिछले एक सप्ताह में दूसरा ट्रेन हादसा
Bihar Train Accident (Photo Credit: ANI)

Bihar Train Accident Video: अधिकारियों ने बताया कि बिहार के बक्सर जिले के डुमरोन स्टेशन के पास सोमवार रात एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया. रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक, घटना के वक्त मालगाड़ी दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर होते हुए फतुहा जा रही थी. एक डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए, जिसके बाद लोको पायलट को आपातकालीन ब्रेक लगाना पड़ा और ट्रेन रोकनी पड़ी.

सूचना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भी स्थिति का आकलन करने के लिए मौके पर पहुंची. रेलवे कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और पटरी से उतरे कोच को पटरी पर लाने की कोशिशें शुरू हो गईं है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. बता दें की पिछले एक सप्ताह में बिहार के बक्सर जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने की यह दूसरी घटना है. इससे पहले 11 अक्टूबर को बक्सर में कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतर जाने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 42 अन्य घायल हो गए थे.

देखें वीडियो: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2023 07:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).