देश

Bihar Teachers Recruitment: इंतजार की घड़ी खत्म! 1,70,461 शिक्षकों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वालों का इंतजार खत्म हो गया. बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 1,70,461 शिक्षकों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं.

Bihar Teachers Recruitment: इंतजार की घड़ी खत्म! 1,70,461 शिक्षकों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी
(Photo Credits Unsplash)

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वालों का इंतजार खत्म हो गया. बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बुधवार को 1,70,461 शिक्षकों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शिक्षा विभाग की तरफ से  170461 पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से आवेदन  मांगे गए हैं. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन करने की शुरूआत 15 जून से हो रही है और अंतिम तिथि 12 अगस्त रखी गई है.

सभी 170461 पदों में से प्राथमिक टीचर यानी की कक्षा 01 से 05 तक कुल 79943 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए कुल 32916 पद, उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए कुल 57602 रिक्त पदों के लिए भर्ती होगी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).