Bihar: सीएम नीतीश कुमार को 36 घंटे में बम से उड़ाने की धमकी देने वाला सूरत से गिरफ्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्हाट्सएप के जरिये जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को WhatsApp के जरिये जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया. बिहार पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए पटना पुलिस के अधिकारी सूरत पहुंच गए हैं. गुजरात पुलिस की मदद से बिहार पुलिस धमकी देने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार करने में सफल रही.
जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाले आरोपी का नाम अंकित मिश्रा है. उसे सूरत के लस्करा से अरेस्ट किया गया है. आरोपी ने 36 घंटे में मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.
Bihar CM Nitish Kumar received a death threat through a WhatsApp message, after which Patna Police arrested the accused from Surat with the help of Gujarat Police. Patna Police officials have reached Surat for questioning of the accused: Bihar Police Officials pic.twitter.com/vT2WST579J
— ANI (@ANI) March 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

