Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर उद्घाटन से पहले हो सकता है बड़ा ऐलान! अयोध्या में चंपत राय ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में 15 जनवरी को शाम 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंपत राय राम मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं.
Ayodhya Ram Mandir Inauguration: राम नगरी अयोध्या इन दिनों भक्ति और हर्षोन्माद से सराबोर है. 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रामभक्तों में अपार उत्साह है. हर तरफ राम-नाम का जप हो रहा है और मंदिर के निर्माण का हर पल एक त्योहार की तरह मनाया जा रहा है.
इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या में 15 जनवरी को शाम 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंपत राय राम मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं.
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में, श्री रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा पर होने वाले समारोह की संपूर्ण जानकारी देने हेतु आयोजित पत्रकार वार्ता में आप सादर आमंत्रित हैं। pic.twitter.com/gPEYmHJ4Fo
— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) January 14, 2024
अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा सात हजार विशेष अतिथि और चार हजार संतों की मौजूदगी में पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानी 22 जनवरी 2024 को होगी. साथ ही इस ऐतिहासिक मौके में विश्वभर के 50 देशों और सभी राज्यों के लगभग 20 हजार लोग उपस्थित होंगे.
बता दें, 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होगें. राम मंदिर में मूर्ति स्थापना का समय 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा. प्राण प्रतिष्ठा के लिए मात्र 84 सेकेंड के लिए प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त रहेगा
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

