देश

‘Ayodhya Ke Shree Ram’ Bhajan: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रवि किशन ने जारी किया 'अयोध्या के श्री राम' भजन, देखें वीडियो

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले नया भक्ति गीत ‘अयोध्या के श्री राम’ जारी किया है.

‘Ayodhya Ke Shree Ram’ Bhajan: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रवि किशन ने जारी किया 'अयोध्या के श्री राम' भजन, देखें वीडियो
रवि किशन ने जारी किया राम भजन (Photo Credits: YouTube)

‘Ayodhya Ke Shree Ram’ Bhajan: अयोध्या (Ayodhya) के भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Pran Pratishtha Ceremony) को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. आम जनता से लेकर मशहूर हस्तियों तक, हर किसी पर भगवान श्रीराम की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है. हर कोई भगवान राम (Bhagwan Ram) के प्रति अपनी गहरी आस्था को व्यक्त कर रहा है. अब भोजपुरी फिल्मों के जाने माने स्टार रवि किशन (Ravi kishan) ने एक नया भजन जारी किया है. रवि किशन ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले नया भक्ति गीत ‘अयोध्या के श्री राम’ (Ayodhya Ke Shree Ram) जारी किया है. भगवान राम की स्तुति करने वाले इस भजन ने धूम मचा दी है. इस भक्ति गीत में रवि किशन श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं और उनका यह भाव विभोर करने वाला भजन लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है. यह भी पढ़ें: PM Modi Shares New Ram Bhajan: गायिका नमिता अग्रवाल के इस ओडिया राम भजन को सुन भक्ति में लीन हुए पीएम मोदी, वीडियो किया शेयर

‘अयोध्या के श्री राम’ भजन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).