देश

राजस्थान में आसमान से गिरा उल्कापिंड! तेज धमाके की गूंज से लोगों में दहशत

राजस्थान के बाड़मेर में बीती रात आसमान में तेज चमक के साथ जोरदार धमका हुआ. स्थानीय लोगों का दावा किया कि उन्होंने किसी उल्कापिंड को धरती पर गिरते हुए देखा, हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

राजस्थान में आसमान से गिरा उल्कापिंड! तेज धमाके की गूंज से लोगों में दहशत
Photo- Pixabay

Meteorites Fell in Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर में बीती रात आसमान में तेज चमक के साथ जोरदार धमका हुआ. स्थानीय लोगों का दावा किया कि उन्होंने किसी उल्कापिंड को धरती पर गिरते हुए देखा, हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने लोगों से पूछताछ की. इसके बाद पता चला कि सरहदी इलाके चौहटन, धोरीमन्ना, बालोतरा सहित कई इलाकों में रविवार रात करीब 9:13 बजे आसमान से तेज चमकती हुई कोई वस्तु धरती पर गिरती हुई दिखाई दी है. एसडीएम सूरजभान विश्नोई ने बताया कि इस खगोलीय घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

राजस्थान में आसमान से गिरा 'आग का गोला'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).