देश

Atal Setu Bridge: अटल सेतु पुल शुरू होने के बाद वायरल तस्वीर को लेकर MMRDA की अपील, लोग ड्राइविंग का आनंद लें, सेल्फी से बचें

अटल सेतु पुल के उद्घाटन के बाद पुल पर गाड़ी चलाने के दौरान लोगों का सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है. जिन तस्वीर को लेकर एमएमआरडी ने अपील करते हुए कहा है कि लोग सेल्फी लेने से बचें.

Atal Setu Bridge: अटल सेतु पुल शुरू होने के बाद वायरल तस्वीर को लेकर MMRDA की अपील, लोग ड्राइविंग का आनंद लें, सेल्फी से बचें
(Photo Credits ANI)

Atal Setu Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दो दिन पहले 12 जनवरी (शुक्रवार) के दिन देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु या मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन किया. यह पुल करीब 22 किलोमीटर लंबा है. इस पुल के उद्घाटन के बाद आम लोगों के लिए खोल दिया गया है.  पुल के उद्घाटन के बाद वायरल तस्वीर को देखने के अब्द  एमएमआरडीए (MMRDA) ने घोषणा करते हुए कहा कि आम लोगों के लिए देश का सबसे लंबा अटल सेतु पुल को खोल दिया गया है. आप सभी लोग ड्राइविंग का आनंद लें.  लेकिन सेल्वफी लेने से बचें ,वहीं आगे एमएमआरडीए की तरफ से कहा गया कि गति सीमा चार पहिया वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा. आपकी सुरक्षा के लिए, हम सेल्फी के लिए पुल पर न रुकने की सलाह देते हैं. जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं और यात्रा का आनंद लें.

Vidoe:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).