Haryana DSP Murder: डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मौत से छोटा भाई गमगीन, कहा- 'मैंने उनसे आज ही बात की थी, इसी साल रिटायर होने वाले थे'
हरियाणा के नूंह में अवैध खनन की जांच कर रहे DSP के छोटे भाई अशोक मंजू ने कहा, ''मैंने उनसे आज ही बात की थी. वह इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं:
Haryana DSP Murder: हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को खनन माफिया ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह (DSP Surendra Sigh) को कुचलकर मार डाला. उनके मौत के बाद जहां पूरे हरियाणा में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं डीएसपी सिंह के मौत की खबर सुनने के बाद उनके घर का हर कोई गमगीन हो गया है. डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मौत की खबर पाकर मौके पर पहुंचे उनके छोटे भाई अशोक मंजू ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई से आज ही बात की थी. वे इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे. उनके दो बच्चे हैं. उनके रिटायर होने को लेकर बच्चों के साथ ही परिवार के सब लोग खुश थे.
हरियाणा के नूंह में अवैध खनन की जांच कर रहे DSP के छोटे भाई अशोक मंजू ने कहा, ''मैंने उनसे आज ही बात की थी. वह इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके दो बच्चे हैं।'' pic.twitter.com/0tjzZcysUl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

