देश

Modi Cabinet Portfolio Change: Kiren Rijiju की जगह अब Arjun Ram Meghwal होंगे कानून मंत्री, मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है. किरेन रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल अब नए कानून मंत्री होंगे.

Modi Cabinet Portfolio Change: Kiren Rijiju की जगह अब Arjun Ram Meghwal होंगे कानून मंत्री, मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल
Union Minister Kiren Rijiju | Photo: PTI

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है. किरेन रिजिजू  (Kiren Rijiju) को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल अब नए कानून मंत्री होंगे. किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है. अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे थे. मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्यमंत्री और संस्कृति राज्यमंत्री हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).