Bridge Collapses in Bihar: बिहार के सिवान जिले में एक और पुल ढहा, 15 दिन में 7वीं ऐसी घटना (Watch Video)
बिहार में सिवान जिले में एक और पुल के गिरने की जानकारी सामने आई है. यहां गंडक नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह ढह गया. पिछले 15 दिनों में राज्य में यह सातवीं ऐसी घटना है.
Bridge Collapses in Bihar: बिहार में सिवान जिले में एक और पुल के गिरने की जानकारी सामने आई है. यहां गंडक नदी पर बने पुल का एक हिस्सा बुधवार सुबह ढह गया. पिछले 15 दिनों में राज्य में यह सातवीं ऐसी घटना है. जिले के देवरिया प्रखंड में स्थित यह छोटा पुल कई गांवों को महाराजगंज से जोड़ता है. हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पिछले 11 दिनों में सीवान में पुल ढहने की यह दूसरी घटना है. उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे हुई. पुल का निर्माण 1982-83 में हुआ था. पिछले कुछ दिनों से पुल की मरम्मत की जा रही थी. पुल के गिरने असली कारण अभी तक नहीं चल पाया है. ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पुल ढह गया.
बिहार के सिवान जिले में एक और पुल ढहा
#Bihar #सीवान दारौंदा प्रखंड के देवरिया और भीखा बांध गांव के सीमा पर गंडकी नदी(गंडक नहर) पर बना पुल का एक पिलर धंसा ।
एक दर्जन से अधिक गांव के लोगो का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूटा ।
report- Akash Kumar @airnewsalerts @ddnewsBihar @Official_Siwan @RCD_Bihar pic.twitter.com/rqgaAYuGE5
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) July 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

