देश

Video: उफनती नदी से बकरियों को सभी ग्रामीणों ने मिलकर कराया पार, राजस्थान के सिरोही जिले का वीडियो वायरल

मानसून में कई जगहों पर नदी नाले उफान पर है, ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है की एक उफनती हुई नदी से लोग बकरियों को पुल पार करा रहे है.

Video: उफनती नदी से बकरियों को सभी ग्रामीणों ने मिलकर कराया पार, राजस्थान के सिरोही जिले का वीडियो वायरल
Credit -(Twitter -X )

Video: देश में इस साल मानसून जोरों पर है. कई राज्यों में बाढ़ भी आ चुकी है. इसके साथ ही कई शहरों में बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है . कई लोगों के नदी और नालों में बह जाने की खबरें और वीडियो भी सामने आएं थे. जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके है तो वही कई लोगों को रेस्क्यू किया गया. जानवरों को भी बाढ़ से बचाने के वीडियो सामने आएं है, अब ऐसे में राजस्थान के सिरोही जिले से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें बकरियों को गांव के लोग उफनती नदी पार करा रहे है. लोगों ने मिलकर एक चेन बनाई है और चेन की दूसरी तरफ से बकरियों को नदी पार करवाई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @arunjiconnect नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है ,'राजस्थान का सिरोही जिला, क्या सुंदर, मनमोहक दृश्य है. ये भी पढ़े :Video: राजस्थान में भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, जयपुर समेत कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात

उफनती नदी से बकरियों को पुल कराया पार 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).