Video: राजस्थान में भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, जयपुर समेत कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात
Credit - (Twitter -X)

राजस्थान के कई शहरों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालत बन गए है. जयपुर समेत पांच जिलों अलवर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा में भारी बारिश दर्ज की गई . जयपुर समेत करौली और हिंडौन में बाढ़ जैसे हालात हो गए है. जयपुर में सड़कों से लेकर लोगों के घर भी बारिश के पानी में डूब गए है. मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी कई गांवों में बारिश के कारण समस्या आ गई है. वीडियो में जयपुर शहर के हालात आप देख सकते है की किस तरह से सड़क पर भारी जलभराव हो गया है. जयपुर के सिंदी कैंप का ये वीडियो बताया जा रहा है. इस वीडियो को @vrajandersingh_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Rajasthan School Closed: राजस्थान में भारी बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जयपुर, करौली और भरतपुर में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद; आदेश जारी

देखें वीडियो :