Akasa Air के संस्थापक Rakesh Jhunjhunwala का 62 साल की उम्र में निधन, कंपनी की तरफ से जताया गया शोक
अकासा एयर के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह 62 वर्षीय की उम्र में निधन हो गया. अकासा एयर की पहली उड़ान ठीक एक सप्ताह पहले पिछले रविवार, 7 अगस्त को रवाना हुई थी. झुनझुनवाला के निधन पर अकासा एयर की तरफ से शोक व्यक्त किया गया
Rakesh Jhunjhunwala Passes Away: दलाल स्ट्रीट के जाने माने निवेशक और हाल ही में लॉन्च हुई अकासा एयर (Akasa Air) के संस्थापक राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह 62 वर्षीय की उम्र में निधन हो गया. अकासा एयर की पहली उड़ान ठीक एक सप्ताह पहले पिछले रविवार, 7 अगस्त को रवाना हुई थी. झुनझुनवाला के निधन पर अकासा एयर की तरफ से शोक व्यक्त किया गया. कंपनी की तरफ से शोक संदेश में कहा गया कि आज सुबह राकेश झुनझुनवाला के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है. अकासा एयर एक महान एयरलाइन चलाने का प्रयास करके राकेश झुनझुनवाला की विरासत, मूल्यों और हम में विश्वास का सम्मान करेगी.
बता दें कि दलाल स्ट्रीट के जाने माने निवेशक झुनझुनवाला योग्यता से एक चार्टर्ड एकाउंटेंट थे. वह 62 वर्ष के थे और उनकी पत्नी रेखा और दो बच्चे हैं. झुनझुनवाला को शेयर बाजारों में अक्सर 'बिगबुल' के रूप में जाना जाता था.
— Akasa Air (@AkasaAir) August 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

