News

VIDEO: आगरा में एयरफोर्स का प्लेन हुआ क्रैश, दोनों पायलट ने कूदकर बचाई अपनी जान, खेत में गिरकर जलने लगा प्लेन

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंडियन एयरफोर्स का एक प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन के क्रैश होने के बाद प्लेन में आग लगी गई. प्लेन में बैठे दो पायलट प्लेन के जमीन के गिरने से पहले ही कूद गए. जिसके कारण दोनों की जान बच गई.

VIDEO: आगरा में एयरफोर्स का प्लेन हुआ क्रैश, दोनों पायलट ने कूदकर बचाई अपनी जान, खेत में गिरकर जलने लगा प्लेन
Credit-(Twitter-X,@PTI_News)

आगरा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के आगरा में इंडियन एयरफोर्स का एक प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन के क्रैश होने के बाद प्लेन में आग लगी गई. प्लेन में बैठे दो पायलट प्लेन के जमीन के गिरने से पहले ही कूद गए. जिसके कारण दोनों की जान बच गई. एयरफोर्स का प्लेन MIG-29 हवा में ही क्रैश हो गया था. इसके बाद प्लेन में एक तेज धमाका हुआ और इसमें आग लग गई. कागारौल के सोनिगा गांव के पास खाली खेतों में जाकर ये प्लेन गिरा. इस फाइटर जेट ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी.    इस घटना के बाद आसपास के गांवों के लोग भी घटनास्थल पर इसको देखने पहुंचे. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. ये भी पढ़े:Plane Crash In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में विमान हुआ क्रैश, गुना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय हादसा; महिला पायलट हुई घायल-WATCH VIDEO

आगरा में एयरफोर्स का प्लेन हुआ क्रैश 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2024 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).