देश

Chandigarh Air Strike Alert: 'बालकनी या छत पर न जाएं लोग': पंजाब और चंडीगढ़ में एयर अलर्ट, एयरफोर्स स्टेशन से मिली हवाई हमले की चेतावनी (Watch Video)

पंजाब के चंडीगढ़ में शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई. एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ में सायरन बजाए गए और लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई.

Chandigarh Air Strike Alert: 'बालकनी या छत पर न जाएं लोग': पंजाब और चंडीगढ़ में एयर अलर्ट, एयरफोर्स स्टेशन से मिली हवाई हमले की चेतावनी (Watch Video)
Photo- ANI

Siren Sounded in Chandigarh: पंजाब के चंडीगढ़ में शनिवार सुबह पाकिस्तान की ओर से हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई. एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ में सायरन बजाए गए और लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे फिलहाल घर के अंदर ही रहें और बालकनी या छत पर न जाएं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं. चंडीगढ़ में यह सायरन एक सावधानी भरा कदम बताया जा रहा है, जिससे लोगों को संभावित खतरे को लेकर सतर्क किया जा सके.

अभी तक किसी तरह की अनहोनी की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा कारणों से ये कदम उठाए गए हैं. लोगों से अपील है कि अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

ये भी पढें: Fact Check: गुजरात के हजीरा पोर्ट पर नहीं हुआ हमला, पाक का झूठ बेनकाब

पंजाब और चंडीगढ़ में एयर अलर्ट

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).