देश

Agniveer Death in Mumbai: मुंबई के INS Hamla में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही युवती ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

भारतीय नौसेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही 20 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि युवती आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी. मुंबई पुलिस ने बताया कि मालवणी पुलिस एडीआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Agniveer Death in Mumbai: मुंबई के INS Hamla में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही युवती ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस
Representational Image

भारतीय नौसेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही 20 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली है. युवती ने बेडशीट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि युवती आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी. प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. प्रेम प्रसंग सही नहीं होने की वजह से युवती काफी समय से तनाव में थी. इसी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उधर, मुंबई पुलिस ने बताया कि मालवणी पुलिस एडीआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

देखें ट्वीट-

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).