देश

Mary Millben Touches PM Modi's Feet: राष्ट्रगान गाने के बाद अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने किए पीएम मोदी के चरण स्पर्श, जीता सबका दिल

वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकन सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी के सामने पहले राष्ट्रगान गाया, फिर मंच पर वो पीएम मोदी के चरण स्पर्श करती नजर आई. दिल जीतने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है.

Mary Millben Touches PM Modi's Feet: राष्ट्रगान गाने के बाद अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने किए पीएम मोदी के चरण स्पर्श, जीता सबका दिल
मैरी मिलबेन ने छूए पीएम मोदी के पैर (Photo Credits: Twitter)

Mary Millben Touches PM Modi's Feet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अमेरिका यात्रा के दौरान वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अमेरिकन सिंगर (American Singer) मैरी मिलबेन (Mary Milliben) ने पीएम मोदी (PM Modi) के सामने पहले राष्ट्रगान गाया, फिर मंच पर वो पीएम मोदी के चरण स्पर्श करती नजर आईं. मैरी मिलबेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो राष्ट्रगान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छू रही हैं. ऐसा करके उन्हें हर किसी का दिल जीत लिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत का राष्ट्रगान गाने के बाद पीएम मोदी मैरी की तरफ बढ़ते हैं तो मैरी खुद आगे आकर पीएम मोदी के चरण स्पर्श करती हैं. इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे पूरे हॉल में गूंजने लगते हैं. यह भी पढ़ें: PM Modi In US: पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, कहा- भारत-अमेरिका ने पिछले नौ साल में लंबी यात्रा तय की, आकाश से समुद्र तक सहयोग बढ़ा

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).