Bihar Nepal Border Security: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी, सरकारी अफसरों की छुट्टियां रद्द; सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी कर दिया गया है. खास तौर पर बिहार के सीमांचल इलाके और भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.
Bihar-Nepal Border Security: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी कर दिया गया है. खास तौर पर बिहार के सीमांचल इलाके और भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) और राज्य पुलिस ने इन इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी सरकारी और पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. बताया जा रहा है कि यह फैसला हालात की गंभीरता को देखते हुए लिया गया है.
सीमांचल में विशेष रूप से अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. अधिकारी चौबीसों घंटे निगरानी में लगे हुए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके.
बिहार-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई चौकसी
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)