Accident in Coastal Road Tunnel: मुंबई के कोस्टल रोड टनल पर हुआ हादसा, दीवार से टकराई कार | Video
मुंबई में मरीन ड्राइव और बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ने वाली नवनिर्मित कोस्टल रोड टनल पर गुरुवार को एक हादसा हो गया. BMC के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 12:37 बजे एक काले रंग की टोयोटा कार क्रॉस पैसेज-05 के पास कोने की दीवार से टकरा गई.
मुंबई में मरीन ड्राइव और बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ने वाली नवनिर्मित कोस्टल रोड टनल पर गुरुवार को एक हादसा हो गया. BMC के मुताबिक, गुरुवार दोपहर 12:37 बजे एक काले रंग की टोयोटा कार क्रॉस पैसेज-05 के पास कोने की दीवार से टकरा गई. हादसे में ड्राइवर और कार में सवार एक यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. अधिकारियों को दुर्घटना की सूचना एक व्यक्ति ने दी, जिसने दोपहर करीब 12:43 बजे निकटतम आपातकालीन कॉल बॉक्स (ईसीबी) से फोन किया. लोकल ऑपरेशन मेंटेनेंस रूम के ऑपरेटर ने कॉल रिसीव की और सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद तुरंत संबंधित विभाग को सूचित किया. इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.
देखें Video:
Accident & Traffic Jam inside the Coastal Road tunnel, earlier today pic.twitter.com/Hz16soZAP0
— Zoru Bhathena (@zoru75) April 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

