Ghaziabad AC Blast: गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में धमाके के साथ फटा AC, बिल्डिंग में लगी भीषण आग- VIDEO
यूपी के गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में गुरुवार तड़के AC ब्लास्ट होने से एक 2 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
Ghaziabad AC Blast: यूपी के गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में गुरुवार तड़के AC ब्लास्ट होने से एक 2 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि लगातार AC चलने की वजह से वह ब्लॉस्ट हो गया, जिसके बाद यह बिल्डिंग में आग लग गई. घटना के वक्त परिवार सो रहा था. धमाके की आवाज सुनते ही वह तुरंत बाहर निकाल आए और अपनी जान बचाई. इस अग्निकांड में फ्लैट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. CFO राहुल कुमार ने बताया किक हमें आज सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. ये आग AC यूनिट में विस्फोट की वजह से लगी थी. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.
गाजियाबाद में धमाके के साथ फटा AC, बिल्डिंग में लगी आग
#WATCH गाजियाबाद: CFO राहुल कुमार ने बताया, "हमें आज सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली...मौके पर 2 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं...आग एसी यूनिट में विस्फोट की वजह से लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है..." https://t.co/0WGGgecCh1 pic.twitter.com/1Vrf0HD9ue
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

