Aadhaar Is Most Trusted Digital ID in World: सरकार ने कहा- आधार दुनिया में सबसे भरोसेमंद डिजिटल आईडी
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधार (Aadhaar) पर मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की राय को खारिज कर दिया है और उसे "निराधार" करार दिया है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''आधार दुनिया में सबसे भरोसेमंद डिजिटल आईडी है.''
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधार (Aadhaar) पर मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की राय को खारिज कर दिया है और उसे "निराधार" करार दिया है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''आधार दुनिया में सबसे भरोसेमंद डिजिटल आईडी है.'' “पिछले एक दशक में, एक अरब से अधिक भारतीयों ने 100 अरब से अधिक बार खुद को प्रमाणित करने के लिए आधार का उपयोग करके उस पर अपना भरोसा व्यक्त किया है. किसी पहचान प्रणाली में विश्वास के ऐसे अभूतपूर्व वोट को नजरअंदाज करने का मतलब यह है कि उपयोगकर्ता यह नहीं समझते हैं कि उनके हित में क्या है."
बता दें कि मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारत के आधार सिस्टम की सुरक्षा और गोपनीयता की कमजोरियों पर चिंता जताते हुए कहा था कि भारत में आधार एक केंद्रीय पहचान प्रणाली है. आधार सिस्टम के तहत अक्सर सर्विसेज का पूरा लाभ नहीं मिलता है. कई बार सर्विसेज अस्वीकार हो जाती हैं.
Aadhaar, the most trusted digital ID in the world — Moody’s Investors Service opinions baseless. A certain investor service has, without citing any evidence or basis, made sweeping assertions against Aadhaar, the most trusted digital ID in the world. Over the last decade, over a… pic.twitter.com/mRY0uRTk3V
— ANI (@ANI) September 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

