Video: प्लास्टिक की बोरी में हुआ जोरदार धमाका, एक शख्स घायल, कोलकाता के एस एन बनर्जी रोड पर हुई घटना
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एस एन बनर्जी रोड पर एक बड़ी घटना सामने आई है. जिसमें एक प्लास्टिक की बोरी में जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.
Video: पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एस एन बनर्जी रोड पर एक बड़ी घटना सामने आई है. जिसमें एक प्लास्टिक की बोरी में जोरदार धमाका हो गया. इस धमाके में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आ रही है. इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को हॉस्पिटल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक़ धमाका सड़क पर रखी एक प्लास्टिक की बोरी में हुआ. शनिवार को दोपहर करीब 1.45 को ये घटना हुई. इस मामले में पुलिस जांच शुरू की गई है. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड टीम को बुलाया गया है. बीडीडीएस की टीम ने घटनास्थल पर मौजूद बैग और आसपास की चीजों की जांच कर रही है. पुलिस ने धमाके वाली जगह को सील कर दिया है. ये भी पढ़े :कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जब्ती सूची में मिला अंतर, CBI ने पुलिस की लापरवाही पर उठाए सवाल
कोलकाता में प्लास्टिक की बोरी में बुआ ब्लास्ट
Blast at SN Banerjee Road Injures One; Area Secured and Cleared by Bomb Squad Kolkata Police#Kolkata #Blast #KolkataDoctorDeathCase #RGKarProtest pic.twitter.com/LRH6BtbqB1
— The Statesman (@TheStatesmanLtd) September 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

