News

VIDEO: शादी की बारात में घोड़ी ने नाचते हुए मार दी मासूम को लात, बच्चे की हुई मौत, कानपुर की घटना का वीडियो आया सामने

कानपुर से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक शादी के दौरान एक घोड़ी ने खेल रहे बच्चे को नाचते हुए लात मार दी. जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई.

VIDEO: शादी की बारात में घोड़ी ने नाचते हुए मार दी मासूम को लात, बच्चे की हुई मौत, कानपुर की घटना का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@newsindia24x7_)

कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक शादी के दौरान एक घोड़ी ने खेल रहे बच्चे को नाचते हुए लात मार दी. जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई. ये घटना कानपुर के हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र के ठाकुर चौक की बताई जा रही है. इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई. बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस घटना का सीसीटीवी कैद हो गया है. इस वीडियो में देख सकते है ,' गांव के लोग बारात में शामिल है और इस दौरान घोड़ी भी नाच रही होती है और इसी दौरान दो बच्चे खेलते हुए घोड़ी के पीछे खड़े होते है और इसी दौरान एक बच्चा घोड़ी के पैरों के थोड़ा पीछे खड़ा होता है और इसी समय घोड़ी अपनी लात उसे मारती है और बच्चा नीचे गिर जाता है. इस घटना में बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @newsindia24x7_नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:घोड़े को दुलारने की शख्स को मिली तगड़ी सजा, जानवर ने ऐसी जगह मारी लात कि… (Watch Viral Video)

शादी में घोड़ी ने बच्चे को मारी लात 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).