देश

Heart Attack: रायबरेली के भीतरगांव में हार्ट अटैक से एकसाथ 5 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

रायबरेली के एक गांव में हार्ट अटैक से एकसाथ 5 लोगों की मौत हो गई, जिसकी वजह से गांव में हड़कंप मच गया. मृतकों में 4 मृतक 55 साल से ऊपर बताए जा रहे हैं, जबकि एक की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है.

Heart Attack: रायबरेली के भीतरगांव में हार्ट अटैक से एकसाथ 5 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत
(Photo Credit : Twitter/@shubhamrai80)

यूपी: रायबरेली के एक गांव में हार्ट अटैक से एकसाथ 5 लोगों की मौत हो गई, जिसकी वजह से गांव में हड़कंप मच गया. वहीं, जिले के स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि अलग-अलग बीमारी से 3 लोगों की मौत हुई है.

बताया जाता है कि सभी की हार्टअटैक से मौत हुई है. सभी मृतकों का अंतिम संस्कार गेगासो गंगा घाट पर कराया गया. किसी की रात में तबीयत खराब हुई तो किसी की सुबह, स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतकों में 4 मृतक 55 साल से ऊपर बताए जा रहे हैं, जबकि एक की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).