मुंबई में बढ़ें कोरोना के मामले, आज मिले 416 नए मरीज, 4 संक्रमितो की मौत, 329 हुए ठीक
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 416 नए मामले आए, जबकि 329 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है. शहर में कोरोना के 3,187 एक्टिव केस है. इस बीच कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चलते बीएमसी ने बड़ा फैसला लिया है. अब से ब्रिटेन, यूरोप, मिडल ईस्ट, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे से मुंबई एयरपोर्ट पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य है. कोविड-19 टेस्ट के लिए यात्रियों को खुद पैसे देने होंगे.
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 416 नए कोविड-19 मामले और 329 रिकवरी दर्ज़ की गई. इस दौरान 4 संक्रमितो की मौत हुईं.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)