Mumbai COVID Update: मुंबई में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक? दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण, जानें आज का हाल
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,765 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले मंगलवार को 1,242 था. नागरिक निकाय बृहन्मुंबई मुंबई निगम (बीएमसी) ने बताया कि इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है. सोमवार को, मुबई में कोविड-19 के 676 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन कोई मौत नहीं हुई थी.
मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,765 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले मंगलवार को 1,242 था. हालांकि, इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है. नागरिक निकाय बृहन्मुंबई मुंबई निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी. सोमवार को, मुबई में कोविड-19 के 676 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन कोई मौत नहीं हुई थी. मुंबई में कोविड-19 के मामलों की संख्या आज बढ़कर 10,73,541 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 19,569 पर स्थिर रही. नागरिक निकाय ने दैनिक कोविड-19 परीक्षणों की संख्या को बढ़ाकर 19 हजार से अधिक कर दिया है.
देश की आर्थिक राजधानी में इस समय कोविड-19 के 7,000 उपचाराधीन मरीज हैं. आज आये नए मामलों में 1682 गैर-कोविड लक्षण वाले मरीज हैं, जबकि 83 मरीजों में लक्षण मौजूद हैं. इनमें से सिर्फ 11 मरीजों को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी है. मुंबई में कोविड-19 रोगियों के ठीक होने की दर 98 प्रतिशत दर्ज की गई. सोमवार शाम तक 739 मरीजों ने संक्रमण को मात दी.
8th June, 6:00pm#NaToCorona pic.twitter.com/PRJ4e07X13
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) June 8, 2022
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,701 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,327 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड से एक भी मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई।
कुल सक्रिय मामले: 9,806 pic.twitter.com/c8TFNOxrJJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

