Allu Arjun Video: हैदराबाद में मची भगदड़ में महिला की मौत पर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने जताया शोक, कहा, 'परिजनों से करूंगा मुलाक़ात
अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर में हुई दुखद भगदड़ पर दुख जताया. उन्होंने अपनी संवेदनाएं साझा कीं और कहा कि वह परिवार को 25 लाख रुपये की मदद कर रहे है.इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है.
- Read in
- हिंदी
हैदराबाद, आंध्र प्रदेश: अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर में हुई दुखद भगदड़ पर दुख जताया. उन्होंने अपनी संवेदनाएं साझा कीं और कहा कि वह परिवार को 25 लाख रुपये की मदद कर रहे है.इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है. बता दें की बुधवार, 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की जान चली गई थी और और उसका बेटा घायल हो गया था. इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. अब इस मामले पर अल्लू अर्जुन ने वीडियो शेयर कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.उन्होंने शोक परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और सद्भावना के तौर पर रेवती के परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही. उन्होंने लिखा, "संध्या थिएटर में हुई दुखद घटना से दिल टूट गया है.मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि वे इस दर्द में अकेले नहीं हैं और मैं व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलूंगा. ये भी पढ़े:Pushpa 2 Screening Stampede Video: हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़, महिला की मौत और बेटे की हालत गंभीर
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद की घटना पर जताया शोक
Deeply heartbroken by the tragic incident at Sandhya Theatre. My heartfelt condolences go out to the grieving family during this unimaginably difficult time. I want to assure them they are not alone in this pain and will meet the family personally. While respecting their need for… pic.twitter.com/g3CSQftucz
— Allu Arjun (@alluarjun) December 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2024 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

