Akanksha Dubey Death Case: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के अंडर गारमेंट्स में मिला स्पर्म, आरोपियों का होगा DNA टेस्ट
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कपड़े की रिपोर्ट आ गई है. आकांक्षा के अंडर गारमेंट्स में स्पर्म मिले हैं. शक के आधार पर अब भोजपुरी गायक समर सिंह समेत 4 आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी.
Akanksha Dubey Death Case: वाराणसी में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के कपड़े की रिपोर्ट आ गई है. आकांक्षा के अंडर गारमेंट्स में स्पर्म मिले हैं. शक के आधार पर अब भोजपुरी गायक समर सिंह समेत 4 आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी. सारनाथ पुलिस ने कोर्ट से इसकी अनुमति मांगी है. आकांक्षा दुबे का बिसरा, कपड़े, वेजाइनल और एनल स्वैब पैथॉलाजिकल और फोरेंसिक जांच के सैंपल्स लिए गए थे. इसमें से कपड़े की रिपोर्ट आई है.
जिन चार लोगों के DNA की जांच होगी उनमें गायक समर सिंह और दोस्त संजय सिंह, अरुण पांडेय और संदीप सिंह हैं. समर और संजय पर आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. आकांक्षा दुबे के वकील शशांक शेखर ने बताया, हम लोगों ने कोर्ट में रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी. अब कपड़ों की रिपोर्ट आने के बाद शक गहरा गया है.
आकांक्षा दुबे की मौत मामले में नया मोड़, कपड़ों की जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। pic.twitter.com/rYbyRECO9O— News18 Bihar (@News18Bihar) May 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

